विकास यात्रा के द्वितीय दिवस विधानसभा मुड़वारा के विभिन्न ग्रामों में निकली यात्रा

भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यो के साथ प्रदान किये गए योजनाओं के स्वीकृति पत्र

(कटनी) – विकास यात्रा के द्वितीय दिन विधानसभा कटनी मुड़वारा के ग्राम पंचायत कूड़ो के ग्राम खोहरी से होकर सुमेली, हरदुआ, चनेहटा, खडोला एवं मझगवां फाटक में आज की यात्रा समाप्त हुई। यात्रा के दौरान योजनाओं से सुसज्जित रथ के साथ यात्रा प्रारंभ की गई। प्रत्येक ग्राम के मध्य चैपाल लगाकर संदीप जायसवाल विधायक मुड़वारा के द्वारा ग्रामवासियों से जनसंवाद किया गया। इस दौरान ग्रामों में चैपाल भी आयोजित की गई चैपाल में नागरिकों की आम समस्याएं सुनी गई तथा जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा सकता था उनका निराकरण किया गया। ऐसी समस्याएं जिसका निराकरण तत्काल नहीं किया जा सकता उन्हें संबंधित विभागों की ओर प्रेषित कर 15 दिवस के अंदर निराकरण करने के निेर्देश प्रदान किए गये।  आयोजित चैपाल में पेंशन, आयुष्मान कार्ड, संबल तथा लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। यात्रा के दौरान खोहरी में 14 लाख की लागत का पहुंच मार्ग, सुमेली में रंगमंच निर्माण 2 लाख, सुमेली प्रवेशद्वार 1.5 लाख, देवडोंगरा में 3 लाख की लागत से 2 प्रवेशद्वार का भूमिपूजन किया गया। हरदुआ में 3.85 लाख से निर्मित रंगमंच का लोकार्पण किया गया।

            विकास यात्रा के दौरान विधायक श्री संदीप जायसवाल द्वारा विधायक निधि से ग्राम की क्रिकेट टीमों व भजन मंडलियों को प्रति मंडली के हिसाब से 3000 रुपए स्वीकृत किये गए। पूरी यात्रा के दौरान लगभग 8 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ ग्राम पंचायत मझगवां फाटक में यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल के साथ चेतन हिंदुजा, अश्वनी गौतम, संदीप दुबे, मनोज तिवारी के साथ सीईओ जनपद आर एन सिंह,सहायक यंत्री एस के खर्द,बीसी जग्गी पटेल, एपीओ वर्षा जैन, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें