महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने किया मेयर इन काउंसिल का पुनर्गठन

(भोपाल) कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा इसी नियम के अंतर्गत बनाए गए मध्यप्रदेश नगर पालिक मेयर इन काउंसिल के कामकाज का संचालन तथा अधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य के नियम 3 के अधीन मेयर इन काउंसिल का गठन किया गया था। जिसे असाधारण राजपत्र क्रमांक 6 दिनांक 04 जनवरी 2016 के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 3 का उपयोग करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा पूर्व में गठित की गई मेयर इन काउंसिल समिति में संशोधन कर नई समिति का पुनर्गठन किया है। जिसमें सर्वश्री पूर्व नगर निगम अध्यक्ष व एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला को लोेक निर्माण विभाग अवकाश जयसवाल को जलकार्य एवं सीवरेज विभाग डॉ रमेश सोनी को राजस्व विभाग श्रीमती खुशबू अनिरुद्ध नारायण सोनी को वित्त एवं लेखा विभाग श्रीमती सुमन राजू माखीजा को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग श्रीमती तुलसा गुलाब बैंन को यातायात एवं परिवहन विभाग श्रीमती बीना संजू बनर्जी को शहरी गरीबी उपशमन विभाग सुभाष साहू को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग में शामिल किया गया है गौरतलब है कि नई समिति के पुनर्गठन से कामकाज के संचालन में आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें