महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने 25 वार्ड सफाई मित्रों को वितरित किए 75 हाथ ठेले

(कटनी) कटनी शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर कार्य कर रही महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा नगर पालिक निगम के अंतर्गत आने वाले 25 वार्डों में सफाई मित्रों के हाथों में 75 हाथ ठेलो का वितरण निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एमआईसी सदस्यों सम्मानित पार्षदों की उपस्थिति में किया। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर की स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों सफाई मित्रों के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर उच्चतम पायदान पर रहेगा यही हमारा प्रयास सभी के सहयोग से है। इस दौरान एमआईसी सदस्य  संतोष शुक्ला डॉ रमेश सोनी अवकाश जयसवाल सुभाष साहू पार्षद सुरेंद्र गुप्ता श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी ओमप्रकाश सोनी चोखे भाई जान सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें