विकास यात्रा हुआ जगह-जगह स्वागत , 71 लाख 51 हजार के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के कार्य संपन्न

(कटनी)- बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा में ग्राम पंचायत सिंहुड़ी (छपरा) से सोमवार को यात्रा का प्रारंभ हुआ। विकास रथ के ग्राम पंचायत सिहुंडी (छपरा) पहुँचने पर उपस्थित ग्रामीणजनों के द्वारा विकास यात्रा में चल रहे जनप्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान किया। सिन्हुड़ी (छपरा) से सलैया फाटक, बंधीस्टेशन, छपरा, अमोच, निमास, कछारगाँव(सलैया कुआं) कुआँ भखरवारा, राखी होते हुए विकास यात्रा के द्वितीय दिवस की यात्रा का समापन ग्राम जुजावत में हुआ। सोमवार की यात्रा के दौरान अमोच में रंगमंच सिद्धबाबा का लोकार्पण लागत राशि 5.0 लाख रूपये, कछारगाँव में सामुदायिक स्वच्छता केंद्र का लोकार्पण लागत राशि 3 लाख रूपये, खड़रा में रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन 2 लाख 5 हजार रूपये, भखरवारा में रंगमंच का लोकार्पण लागत राशि 3 लाख रुपये, जुजावत में रंगमंच का भूमिपूजन लागत राशि 2 लाख 70 हजार, छपरा में खेल मैदान बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य लागत राशि 24 लाख 98 हजार रुपये का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत में फर्शीकरण का लोकार्पण लागत राशि 7 लाख 55 हजार रुपये बाउंड्री वॉल व हाईस्कूल छपरा लागत राशि 14 लाख 98 हजार रुपये का लोकार्पण, आंगनवाड़ी भवन छपरा लागत राशि 7 लाख 80 हजार रुपये का लोकार्पण माननीय अध्यक्ष जनपद पंचायत बहोरीबंद श्री लालकमल बंसल, श्री विजय शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश चैधरी, जिला महामंत्री श्री सतीश नायक, मंडल अध्यक्ष श्री अजीत महोबिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों. सरपंचगणों की उपस्थिति में किया गया। यात्रा के दौरान सलेया फाटक, बंधीस्टेशन, छपरा, निमास, अमोच, कछारगाँव, राखी ग्रामों में जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आमजन को संबोधित किया गया व ग्राम पंचायत स्तर की विकास उपलब्धियों से ग्रामीणजनों को अवगत कराया गया। विगत 05 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी का वाचन जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। ग्राम जुजावल में भजन संध्या का आयोजन भी विकास यात्रा के तारतम्य में किया गया है। विकास यात्रा के दूसरे दिन की यात्रा के दौरान कुल 41 लाख 33 हजार रुपये के 06 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 30 लाख 18 हजार रूपये के 03 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें