शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन पंचायतों में दुकान हेतु 13 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

(कटनी)– शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन 6 ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन करने 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

            जिला आपूर्ति अधिकारी बालेंद्र शुक्ला ने बताया कि विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत सिमरा नंबर 1, सिमराड़ी, बड़ागांव, घिनौची तथा विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत खिरवा नंबर 2 और चोरी में राशन दुकान आवंटित की जानी है।

            इसलिए जिले के प्राथमिक सहकारी साख समिति, वन समिति विपणन संस्था, महिला स्व-सहायता समूह, एम-राशन मित्र पोर्टल https://rationmitra.nic.in/ माध्यम से दुकान आवंटन यह तो 13 फरवरी तक ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें