कलेक्टर अवि प्रसाद ने खम्हरिया के निलंबित प्रधानाध्यापक शौकी लाल सूर्यवंशी के विरुद्ध की विभागीय जांच संस्थित
जांच अधिकारी और प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त
(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य से वंचित रखने और अनुपस्थित रहने वाले शासकीय माध्यमिक शाला खम्हरिया के प्रधानाध्यापक शौकी लाल सूर्यवंशी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच संस्थित कर दी है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम के तहत निलंबित प्रधानाध्यापक श्री सूर्यवंशी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच हेतु शासकीय हाई स्कूल बुजुबुजा बड़वारा के प्राचार्य बी.एल. रोहित को जांच अधिकारी तथा शासकीय आर.के. गौतम मुरवारी विकासखंड ढीमरखेड़ा के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्राचार्य लखन लाल बागरी को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है। श्री प्रसाद ने विभागीय जांच 45 दिवस की समयावधि में पूर्ण कर विभागीय जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानाध्यापक शौकी लाल सूर्यवंशी की अनियमित अनुपस्थिति के संबंध में जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के विकासखंड स्रोत समन्वयक ने 19 दिसंबर 2022 को जांच प्रतिवेदन दिया था। जिसके आधार पर 27 दिसंबर को शौकी लाल सूर्यवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय बी.ई.ओ. कार्यालय ढीमरखेड़ा निर्धारित कर दिया गया था। इसके बाद निलंबित प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी कर जवाब मांगा गया। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं पाया गया, इसलिए कलेक्टर श्री प्रसाद ने विभागीय जांच संस्थित करने का आदेश जारी किया है।
