देवरी हटाई कटनी में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी मेगा शिविर
मेगा शिविर में 1335 हितग्राही हुए लाभान्वित
(कटनी)- मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग कटनी के द्वारा शुक्रवार 31 मार्च को चौत्र दशहरा के उपलक्ष्य पर मॉ आसमानी मंदिर रामलीला मैदान देवरी हटाई कटनी में निःशुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी मेगा शिविर का आयोजन किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ आशीष रेजा ने बताया कि इस मेगा शिविर मे आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विद्या विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित होने वाले लोंगो की बी.पी. एवं शुगर की जांच, टेलीमेडीसिन ऐप , आयुष क्योर ऐप के डाउनलोड व प्रचार – प्रसार के साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता प्रदर्शनी के अंतर्गत कुपोषण से बचाव, आयुर्वेद औषधीय पौधों के नाम व उपयोग, नशामुक्ति जागरूकता एवं आयुर्वेद का प्रचार – प्रसार हेतु पम्पलेट वितरण कार्य किया गया।
मेगा शिविर के दौरान 42 लोगों को आयुष क्योर ऐप, 232 लोगो को त्रिकटु चूर्ण काढा वितरण, 721 हितग्राहियों को आयुर्वेद चिकित्सा, 340 हितग्राहियों को होम्योपैथी चिकित्सा कुल 1335 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मेगा शिविर के दौरान सरपंच शिवकल्याण सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित ग्रामीण जन एवं आयुष स्टॉफ की उपस्थिति रही।

