नई शिक्षा नीति पर क्रियान्वयन और प्रचार प्रसार के लिए हुआ प्रशिक्षण का आयोजन
(कटनी) – शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन तथा प्रचार-प्रसार पर महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और छात्र छात्रों का प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार खरे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसके खरे ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों को चयन आधारित क्रेडिट सिस्टम बहु विषयक शिक्षा, बहु आगमन एवं निर्गमन, परिणाम आधारित शिक्षा पाठ्यक्रम भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा युक्त समावेशी शिक्षा, आदि के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक स्टांफ को जानकारी प्रदान किए। एंबेसडर प्राध्यापक डॉक्टर चित्रा प्रभात प्राध्यापक राजनीति शास्त्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी दी। तथा उन्होंने स्नातक उपाधि पाठ्यक्रम की संरचना जैसे एक मुख्य विषय मेजर, एक गौण विषय माइनर एक वैकल्पिक विषय कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम अनिवार्यता वृद्धि पाठ्यक्रम इंटर्नशिप फील्ड प्रोजेक्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दें तथा उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर चार वर्षीय पाठ्यक्रम चॉइस वेस्ट क्रेडिट सिस्टम द्वारा निर्धारित किया जाता है। तथा विद्यार्थियों को पास होने के लिए 35 से 39 अंक प्राप्त करने होते हैं।
नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच तार्किक निर्णय एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। साथ ही प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को सर्टिफिकेट,द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को डिप्लोमा, तृतीय वर्ष डिग्री चतुर्थ वर्ष पास डिग्री विथ रिसर्च प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष 40 – 40 अंक के कुल 160 क्रेडिट सिस्टम तैयार किया गया।एंबेसडर प्राध्यापक डॉक्टर अरुण कुमार ने व्यवसायिक एवं योग्यता संवर्धन पाठ्यक्रमों का अध्ययन का अवसर एनसीसी एनएसएस और शारीरिक शिक्षा को पाठ्यक्रम के रूप में अध्ययन की सुविधा एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय तथा एक महाविद्यालय से दूसरे महाविद्यालय में स्थानांतरण पर क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा नई शिक्षा नीति में प्रदान की गई है।
डॉक्टर के पी मिश्रा प्राध्यापक राजनीश शास्त्र ने परिणाम आधारित शिक्षा एवं परिणाम आधारित शिक्षा के लाभ एवं परंपरागत शिक्षा के बारे में जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को व्यवसायिक विषयों का चयन करने के तरीके भी बताएं। पोषण और आहार विज्ञान, जैविक खेती, व्यक्तित्व विकास, पर्यटन,वर्मी कंपोस्टिंग,वेब डिजाइनिंग आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान किए। कार्यशाला में इस प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉक्टर रश्मि चतुर्वेदी, डॉ नेहा चौधरी शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, डॉक्टर रतिराम अहिरवार प्रभारी प्राचार्य,प्रोफेसर पद्मजा शुक्ला विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान, प्रोफेसर ज्योत्सना आठ्या विभागाध्यक्ष बाटनी, डॉक्टर अनिल तौहेल, डॉक्टर आर पी सिंह, रजनीश कुमार कुशवाहा, डॉ राहुल कुमार, डॉ रविता सिंह, शैलेंद्र सिंह जाट, दीपिका जैन,प्रीति यादव, लवकुश सिंह शासकीय महाविद्यालय बड़वारा,कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर माधुरी गर्ग प्राध्यापक हिंदी द्वारा किया गया। कटनी जिला के समस्त शासकीय महाविद्यालय के चयनित दो दो प्राध्यापकों नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन का प्रशिक्षण प्राप्त किए। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थित सराहनीय रही।

