समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग अंतर्गत अब तक 1351 किसानों ने बुक करवाया स्लॉट

(कटनी)- समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग का कार्य शुरू हो चुका है। अब तक जिले के 1351 किसानों ने स्लॉट बुकिंग करवा भी लिया हैं।

      किसान भाई अपनी स्लाट बुकिंग हेतु www.mpeuparjan.nic.in वेबसाइट पर जाकर इस लिंक के माध्यम से उपार्जन पोर्टल पर स्वयं के मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट कैफे और उपार्जन केंद्र से स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं।

        जिला आपूर्ति अधिकारी बालेंद्र शुक्ला ने बताया कि स्लाट बुकिंग हेतु कृषक के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्रेषित किया जाएगा। जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें