निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने चल रहे निर्माण कार्यो के संबंध में नगर निगम के ठेकेदारोंं के साथ ली बैंठक

Advertisement
(कटनी)- निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक के कार्यालय में बुधवार दोपहर  03ः00 बजे से शहर में चल रहे निर्माण कार्यो से संबंधित समस्त ठेकेदारों  के साथ बैठक का आयोजन किया गया बैठक में निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा निर्माण कार्यो में गुणवत्ता पूर्वक निर्माण के साथ ही कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में कराने की बात  कही ।
बैठक में उपस्थित ठेंकेदारों नें निविदाओं में आ रही समस्यायों से निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक को अवगत कराया जिसपर श्री पाठक नें समस्याओं के संबंध में आयुक्त महोदय से चर्चा की साथ ही बैठक में उपस्थित उपयंत्रियों को निविदाओं के संबंध में आ रही समस्यायों के निराकरण हेतु निर्देशित किया ।
बैंठक के दौरान पार्षद सर्व श्री संतोष शुक्ला,मिथलेश जैन,शशिकांत  तिवारी,श्याम  पंजवानी,गोविंद चावला,संदीप राजाराम यादव,कमलेश  चौधरी,के साथ ही निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे,नगर निगम ठेकेदार सर्व श्री अजय सरावगी,संजू खरे,राजेश  पटेल,रजनीश  तिवारी,सुरेन्द्र तिवारी,संजीव तिवारी,रोहित द्विवेदी फारुख खान,हर्ष तिवारी,अरुण चक्रवर्ती,दिनेश गुप्ता संजय मिश्रा,अजय बिलैया की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट : – सचिन यादव स्टेट हेड RPKP INDIA NEWS
Advertisement
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें