कलेक्टर के निर्देश पर हुई गायत्री नगर मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, वर्षों की समस्या से जनता को मिली राहत

(कटनी) –  आम जनता को राहत दिलाने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं यहां तक कि वर्षों से विभागीय सीमा के कारण जीवंत समस्याओं का भी उनके द्वारा हल कराकर आम जन मानस को राहत पहुंचाई जा रही है। ऐसा ही एक उदाहरण रेलवे आधिपत्य क्षेत्र में बनी सड़क में गड्ढों के कारण जनता को हो रही परेशानी को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा दूर किए जाने के रूप में सामने आया है।

कई वर्षों बाद बदली तस्वीर

उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन क्षेत्र में नालंदा स्कूल के सामने से होकर गायत्री नगर जाने वाली सड़क वर्षों से गड्ढों से भरी पड़ी थी। जिससे आम जन मानस को तकलीफदेह सफर से गुजरना पड़ रहा था  उक्त सड़क के रेलवे आधिपत्य क्षेत्र में होने के कारण वर्षों से इस समस्या के निराकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए।

कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

मीडिया के माध्यम से इस समस्या के सामने आने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कटनी अवि प्रसाद द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक नई कटनी जंक्शन पश्चिम मध्य रेल मंडल को इस समस्या की जांच कर इसे निराकृत कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया। जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक नई कटनी जंक्शन पमरे द्वारा कार्यवाही कराते हुए सिविल लाइन -गायत्री नगर मार्ग में गड्ढों की मरम्मत करा दी गई। जिससे आम जनमानस को काफी राहत मिली है और वर्षों की इस समस्या से मिले त्वरित निजात के लिए उन्होंने कलेक्टर का आभार जताया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें