लाड़ली बहना योजना में सराहनीय कार्य करने वालो को कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
(कटनी)- राज्य शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन के उदेश्य प्रारंभ की गई महत्वाकांछी योजना लाडली बहना योजना के तहत जिले में विगत 25 मार्च से प्राप्त आवेदनों के पंजीयन का कार्य अनवरत जारी है।
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में उक्त योजना का लाभ जिले की प्रत्येक पात्र महिला हितग्राही तक पहुंचाने हेतु टीम गठित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा योजना की आवश्यक जानकारी प्रदान कर पात्र महिला हितग्राहियों के आवेदनों की लाडली बहना पोर्टल में ऑनलाइन फीडिंग का कार्य किया जा रहा है।
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत गुरुवार 13 अप्रैल को प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित कर सम्मानित किया है।
इन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जनपद पंचायत बहोरीबंद के मोहन सिंह नोडल एवं पीसीओ सेक्टर कुआं, श्यामलाल यादव सचिव एवं अजीत जायसवाल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बिचुआ, बाला प्रसाद लोधी सचिव एवं नितिन विश्वकर्मा ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत पथ पिपरिया जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के जनपद पंचायत स्तर पर एच.एस. मार्काे पंचायत समन्वय अधिकारी, ग्राम पंचायत बरहटा, सचिव नरेन्द्र बडगेया, ग्राम रोजगार सहायक नंदबहादुर बहेलिया, आंगनबाडी कार्यकर्ता शशिप्रभा सिंह बघेल, नगर परिषद बरही के तीरथ चतुर्वेदी सहायक ग्रेड 3, राम लला तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर, जनपद पंचायत रीठी के ग्राम पंचायत कैना से गोविंद पांडे सचिव , प्रमोद राय ग्राम रोजगार सहायक अनीता जैन एवं पार्वती चौधरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,जनपद पंचायत कटनी के ग्राम पंचायत घंघरी खुर्द से शैलेन्द्र पटेल सचिव, रामनरेश भुमिया ग्राम रोजगार सहायक, सीमा नामदेव आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, ग्राम पंचायत गनियारी से पंकज जैन सचिव नगर परिषद कैमोर से कमल बर्मन शिविर प्रभारी, प्रेमलता तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर, जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम पंचायत भजिया से धर्म राज सिंह परमार सचिव, शेख आबिद ग्राम रोजगार सहायक तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता सरोज यादव, ग्राम पंचायत पठरा से विकास यादव जनसेवा मित्र, जनपद पंचायत ढीमरखेडा के ग्राम पंचायत पड़रभटा से नरेश परोहा नोडल अधिकारी, राजेश पोते सचिव उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को उनके सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति- पत्र से सम्मानित किया गया है।

