मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह संशोधित योजना 2022 योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह नगर निगम परिसर में 7 जून 2023 को आयोजित

(कटनी) कटनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह संशोधित योजना 2022 योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन नगर पालिक निगम परिसर में किया जाएगा जिसमें कन्या विधवा कल्याणी परित्यक्ता के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर की ऐसी वैवाहिक योग्य पात्र बहनों से शासन की जन कल्याणकारी योजना का लाभ लेने की अपील की है। तो वहीं योजना प्रभारी नगर निगम रविशंकर पांडेय ने बताया कि योजना अंतर्गत विभाग के लिए हितग्राही नगर निगम कार्यालय की योजना शाखा में निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित 24 मई 2023 तक अनिवार्य रूप से आवेदन जमा करें। उन्होंने बताया कि आवेदक को विवाह के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र तथा वधू की आयु 18 वर्ष एवम वर की आयु 21 वर्ष से कम ना हो इसके लिए आवेदन के साथ वर वधू के आयु संबंधी दस्तावेज दोनों की समग्र सुरक्षा आईडी वधू का राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता वधू की तीन फोटो व राशन कार्ड मोबाइल नंबर एवं निगम क्षेत्र का होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही शासन द्वारा आधार सेंटर में जाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराने यदि ना हो तो एवं समग्र आईडी में ईकेवाईसी करवाने सहित बैंक में जाकर खाते में डीवीटी इनेबल चालू करवाना भी अनिवार्य किया गया है।

रिपोर्ट :- अशोक कुमार जैन , कटनी 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें