नगर निगम अमले की मानवीय पहल एवं संवेदना के कारण शारीरिक रूप से असमर्थ हर पात्र बहिनो के घर जाकर भरे जा रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन
(कटनी) कटनी मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं की उन्नति एवं उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मूल उद्देश्य से प्रारंभ की गई। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का नगर निगम अमले द्वारा बखूबी से मानवीय पहल एवम संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सीमा अंतर्गत ऐसी अनेक पात्र महिला हितग्राही है जो प्रत्येक वार्ड में लगाए जा रहे शिविरों में शारीरिक असमर्थता के कारण आने में असमर्थ हैं। लेकिन निगम अमले द्वारा उनके घर पर जाकर विधिपूर्वक महिला हितग्राहियों के आवेदन भरने के साथ ही निशुल्क ईकेवाईसी का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम अमले द्वारा किए जा रहे कार्यों का समाज में एक अच्छा संदेश प्रवाहित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा प्रत्येक वार्ड में लगाए जा रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिविरों का मुआयना कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का कहना है कि नगर की कोई भी पात्र बहना मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना से वंचित न रहने पाए इसके लिए नगर निगम हर स्तर पर कार्य कर रहा है। तो वही आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे द्वारा भी समय-समय पर निगम सीमा के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं आयुक्त का मानना है कि नगर की कोई भी पात्र हितग्राही महिला को योजना से वंचित ना रखा जाए तथा अपात्र को योजना में शामिल न किया जाए। आयुक्त ने शिविरों का संचालन करने के लिए उपायुक्त पीके अहिरवार को जिम्मेदारी सौंपी है। उपायुक्त द्वारा शिविर स्थलों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर आने वाली तकनीकि समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

