आरटीआई के तहत जानकारी समय पर नहीं देने पर सीईओ ढीमरखेड़ा ने जारी किया स्पष्टीकरण,मांगा जवाब

(कटनी)- जिले के ग्रामीण इलाकों में राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन की दृष्टि से  नागरिकों को वांछित जानकारियां तय सीमा में उपलब्ध कराने हेतु जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत द्वारा निरंतर पहल की जा रही है। इसी के अनुक्रम में सूचना के अधिकार के तहत मनीष गौतम संपादक, निवासी पुरानी बस्ती कटनी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र पर निर्धारित समय में कार्यवाही नहीं करने, आवेदन को लंबित रखने तथा आवेदक द्वारा राज्य सूचना आयोग में अपील प्रस्तुत करने के फलस्वरुप जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ विनोद पांडेय ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर केके पटेल, सहायक ग्रेड 3 को स्पष्टीकरण जारी कर 3 दिवस के अंदर जवाब मांगा है। समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही किए जाने का लेख किया गया है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें