एसडीएम ढ़ीमरखेड़ा ने पान उमरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए बुखार से पीड़ित 2 मरीज

(कटनी)- पान उमरिया और बहोरीबंद क्षेत्र के ग्रामों में बुखार प्रभावितों के सर्वे और उपचार कार्य के प्रति जिला प्रशासन सजग और सतर्क है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने सभी एसडीएम सहित मैदानी अमले को अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने और स्थिति पर निगरानी रखने के  सख्त निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बुखार प्रभावितों को उनके स्वास्थ्य सुधार की जरूरत के मुताबिक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकतानुसार भर्ती कर उपचार कराने की हिदायत दी थी। कलेक्टर के इसी निर्देश के पालन में शनिवार को एसडीएम ढीमरखेड़ा ने ग्राम खाम्हा के कृष्णा पिता भाई लाल और लल्लू पिता तुलाराम निवासी सलैया जिला पन्ना को स्वयं एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में भर्ती कराया है। बीएमओ डॉ बी के प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में पन्ना निवासी लल्लू का टाइफाइड का उपचार चल रहा है। वह पन्ना जिले के हैं और पिता- पुत्र दुकान में रहते हैं।

       इसलिए इन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बी एम ओ ने बताया  कृष्णा को पहले चिकन पॉक्स हुआ था, जो रिकवर हो गया है, लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर है, इसलिए  भर्ती कर इसका उपचार व देखभाल की जा रही है। दोनों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल में पौष्टिक भोजन सहित  निःशुल्क दवा उपचार व्यवस्था है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें