विजयराघवगढ़ में कराया गया दवा का छिड़काव, मुख्य मार्ग, माॅडल रोड से बंजारी स्टेडियम तक दौड़ी फागिंग मशीन

(विजयराघवगढ़) मौसम के बदलाव के साथ ही संक्रमण का खतरा मंडराने लगता है। खास तौर पर मच्छर अधिक मात्रा में पनपने लगते हैं जिससे मलेरिया आदि बीमारियों का अंदेशा भी बना रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए विजयराघवगढ़ नगर परिषद द्वारा लगातार दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मनीष मिश्रा ने सीएमओ रामावतार पटेल का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए दवा का छिड़काव कराने की बात पर जोर दिया था। इसी कड़ी में नगर परिषद द्वारा फागिंग मशीन से दवा मलेरिया ऑयल नामक दवा का छिड़काव नगर के मुख्य मार्ग, माडॅल रोड और बंजारी स्टेडियम के समीप कराया गया। उल्लेखनीय है कि संक्रमण रोकने के लिए फाॅगिंग मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव किया जाता है जो कि संक्रमित बीमारियों को रोकने लिए कारगर माना जाता है। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मनीष मिश्रा ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई कराने के साथ ही लगातार दवा का छिड़काव कराया जाएगा ताकि संक्रमण पर काबू रखा जा सके।

🖋️ अजय त्रिपाठी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें