कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सेमरिया में निकाली गई रैली

Advertisement

(चुरहट) कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर कर्नाटक सहित प्रदेश एवं सीधी जिले के सेमरिया में भी धूमधाम से कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया है। बता दें कि गत दिवस सेमरिया बाजार में बैंड बाजा के साथ रैली निकाली गई। साथ ही जगह-जगह आतिशबाजी की गई। कांग्रेस की कर्नाटक जीत के बाद सेमरिया क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उमंग एवं उत्साह देखा गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया के तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वही सेमरिया में बैंड बाजा एवं आतिशबाजी के साथ बाजार में रैली निकालकर खुशी जाहिर की गई है।

इसके साथ ही बिजली सब स्टेशन से लेकर सेमरिया बाजार होते हुए हनुमान मंदिर तक रैली कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारा लगाते हुए पहुंची, जहां देवेन्द्र मिश्रा महामंत्री एवं दिनेश गुप्ता मंडलम अध्यक्ष बढ़ौरा द्वारा हनुमान जी मंदिर में नारियल तोड़कर मिठाई प्रसाद के साथ सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई है। इस दौरान करीब सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें। मुख्य रूप से देवेन्द्र मिश्रा महामंत्री, दिनेश गुप्ता , अरविंद तिवारी, विनोद विश्वकर्मा , कामता मिश्रा, रुकमणी सिंह , नीरज नामदेव, हनुमान साहू , मनोज कोल , अनुज सिंह, प्रभात वर्मा , संतोष साहू, कलीम खान , सुलेमान , छोटे शिकवा, आनंद पांडे , संदीप मिश्रा , अश्वनी वर्मा, श्याम लाल साहू , राहुल जयसवाल, राजेश विश्वकर्मा ,।परमलाल जयसवाल , अनुज विश्वकर्मा , अजय विश्वकर्मा कुमारे कोल, कधाई सिंह बारगाही, सेमरिया संवाददाता उपेन्द्र मिश्रा, सहित सैकड़ों के तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें हैं और सोनिया गांधी जिंदाबाद ,राहुल गांधी जिंदाबाद ,मलिकार्जुन खरगे जिंदाबाद ,अजय सिंह राहुल भैया जिंदाबाद के जयकारों से सेमरिया बाजार गूँजमान रहा है।

✍️ मानिक लाल गुप्ता, RPKP INDIA NEWS चुरहट

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें