श्री राजस्थानी मारवाड़ी समाज कटनी की प्रबंध समिति ने प्रथम अध्यक्ष पवन बजाज को किया निर्वाचित
(कटनी) श्री राजस्थानी मारवाड़ी समाज कटनी की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव तथा ६ मनोनीत सदस्यों का चयन गत दिवस राजस्थान विवाह भवन में संस्थापक मंडल के सदस्यों तथा नवनिर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी श्री रघुवीर गट्टानी तथा श्री गोपाल शर्मा द्वारा सर्व सम्मति से संपन्न हुआ| संस्था के प्रथम अध्यक्ष के रूप में पवन बजाज निर्वाचित घोषित हुए | कटनी के मारवाड़ी समाज की प्रमुख संस्था के रूप में गठित श्री राजस्थानी मारवाड़ी समाज संस्था की प्रथम प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन गत ४ जून को सामाजिक बंधुओं के भरी उत्साह के बीच संपन्न हुआ था जिसके उपरांत ६ मनोनीत सदस्यों का चयन तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव होना था, यह प्रक्रिया गत दिवस चुनाव अधिकारीयों द्वारा संपन्न कराई गयी |

सर्वप्रथम ६ सदस्यों के मनोनयन की प्रक्रिया करवाई गयी जिसमे संस्थापक सदस्यों तथा निर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्धारित नियमों के अनुसार नाम तय किये जिनकी घोषणा चुनाव अधिकारियों द्वारा किए गए जिनमें डॉक्टर रामगोपाल बजाज, मुरली खेड़िया, प्रियदर्शन गौर, राधेश्याम गट्टानी, मेघ गोलछा, तथा दीपक सरावगी हैं। इसके पश्चात प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों द्वारा कराई गई जिसमें सर्वसम्मति से प्रथम अध्यक्ष पद हेतु श्री पवन बजाज उपाध्यक्ष पद हेतु वेंकट सोमानी एवं अजय खंडेलवाल सचिव पद हेतु राजकुमार बिल्लू शर्मा सह सचिव पद हेतु शैलेंद्र गौर तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री अरुण कुमार गोयनका निर्वाचित घोषित किए। इसी प्रकार संस्थापक सदस्यों में सर्व श्री केशव दस गट्टानी, गोपाल शर्मा, कृष्णा कुमार खेमका, रघुवीर गट्टानी, राजू खंडेलवाल , गोपाल सिंघानिया, प्रमोद किर्तुका, प्रमोद सरावगी , वेंकटेश गौर, नीरज गोयल, सतीश बजाज, बृजमोहन गौर, नितिन पुरोहित, प्रकाश भौमिया, अशोक भगेरिया, राजीव सराफ शामिल हैं | सभी मनोनीत एवं निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित संस्थापक मंडल के सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं उनसे अपेक्षा की कि सब समाज विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

