वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में सीएम राईज स्कूल कटनी के आशुतोष एवं ओम ने हासिल किया प्रथम स्थान

अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ

(कटनी) – भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 10वीं के विद्यार्थियों हेतु अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रश्नोत्तरी विकासखंड स्तर से प्रारम्भ की जाकर राष्ट्रीय स्तर पर समापन होगा।

            कटनी जिले में भारतीय रिजर्व बैंक वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय माधव नगर कटनी में किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 विकासखण्डों से 12 टीमों ने भाग लिया। लिखित प्रतियोगिता के बाद 4 टीमों का चयन कर उनका क्विज ऑडियो भी उनसे जारी कराया गया।

             प्रतियोगिता मे सीएम राइस माडल स्कूल कटनी की टीम के विद्यार्थी आशुतोष मानके तथा ओम तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय उत्कर्ष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ के उतकर्ष तिवारी एवं वैष्णवी सोनी ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हवारा के सिद्धार्थ मौर्य एवं अंचल प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 10 हजार रूपये का पुरस्कार तथा द्वितीय स्थान प्राप्त इनको 8 हजार 500 रूपये का एवं तृतीय स्थान की टीम को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। अब जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीम 15 जुलाई को राज्य स्तर पर सहभागिता करेगी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें