मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले ओपिनियन पोल ने उड़ाई भाजपा नेताओं की नींद, लोक पोल सर्वे के मुताबिक प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार

Advertisement

MP में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस, एक और ओपिनियन पोल ने उड़ाई भाजपा नेताओं की नींद

(भोपाल)  मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउंडाउन शुरू हो गया है। एक तरफ बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी सत्ता वापसी की तैयारियों में जुटी है। इसी बीच एक और ओपिनियन पोल ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है। दरअसल, इस पोल के नतीजों में भी राज्य में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।

देशभर के राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावों पर बारीक नजर रखने वाले लोकपोल ने यह ओपिनियन पोल जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 230 सीट वाले विधानसभा में कांग्रेस को 130 से 135 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी 90 से 95 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। सर्वे में बीएसपी के खाते में 1 से 2 और अन्य के खाते में 0 से 5 सीटें जाती दिख रही है।

लोक पोल द्वारा यह सर्वे 13 जून से 15 जुलाई के बीच कराई गई है। इसमें प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 750 सैंपल लिए गए हैं। कुल 1 लाख 72 हजार 500 मतदाताओं से राय लेने के बाद कंपनी इस नतीजे तक पहुंची है। बता दें कि हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी ‘लोक पोल’ का सर्वे सबसे सटीक था। कंपनी ने कांग्रेस के खाते में 129 सीट आने के संकेत दिए थे। यहां नतीजे कमोबेश ऐसे ही आए और कांग्रेस पार्टी 136 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने में कामयाब रही।

हालांकि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को 135 से भी ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी द्वारा अलग-अलग एजेंसियों से सर्वे कराए हैं। इसमें यह बात निकलकर आई कि कांग्रेस 150 से अधिक सीटें जीत सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस 150 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें