मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत नगर परिषद विजयराघवगढ़ में 25 जुलाई से कैम्प आयोजित
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया सर्वे दल का गठन
(कटनी)- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के अंतर्गत 25 जुलाई से 20 अगस्त तक निकाय क्षेत्रान्तर्गत नगर के विभिन्न वार्डाे में पृथक-पृथक सर्वे दलो द्वारा कैम्प लगाकर पात्र महिलाओं के फार्म पोर्टल में प्रविष्ट कराया जाना है।
नगर परिषद विजयराघवगढ़ के नगर पालिका अधिकारी ने उक्त कार्य हेतु सर्वे दल का गठन कर 25 जुलाई से प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक समस्त वार्डाे में केम्प आयोजित कर पोर्टल में 21 से 60 वर्ष की महिलाओं के फार्म प्रविष्ट कर लाभ प्रदान करने हेतु निर्देशित किया है।
जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के हितग्राहियों हेतु आंगनबाड़ी भवन वार्ड क्रमंाक 3 में श्री तेराम रविदास दल प्रभारी के निर्देशन पांच आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं एक राजस्व भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड क्रमंाक 6 से 10 तक के हितग्राहियों हेतु आंगनबाडी भवन वार्ड क्रमंाक 5 में दल प्रभारी श्रीमती आरती शर्मा के साथ चार आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं एक कम्प्यूटर आपरेटर को नियुक्त किया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक के हितग्राहियों के लिए आंगनबाडी भवन वार्ड क्रमांक 13 में श्रीमती नेहा गुप्ता सहायक ग्रेड 3 के साथ चार आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं एक सहायक ग्रेड-3 नियुक्त किया जाकर महिलाओं के फार्म प्रविष्ट करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

