ग्राम पंचायत नयागांव में नारी सम्मान योजना का लगाया गया शिविर, सुरेंद्र सिंह ने कहा – गरीबों के सपनों को साकार करेगी कांग्रेस

Advertisement

(पलेरा) कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद महिलाओं को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर और महिलाओं को हर महीने पंद्रह सौ रूपए नारी सम्मान निधि कांग्रेस सरकार द्वारा दी जाएगी। खरगापुर विधानसभा के प्रत्येक गांव में पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर आयोजित करते हुए नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे जा रहे। अब तक हजारों की संख्या में कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप लगाकर महिलाओं के पंजीयन किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि महिलाएं खुद पंजीयन कराने पहुंच रहीं है। इसकी एक बानगी शुक्रवार को खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नयागांव में आयोजित कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में लगाए गए कैंप में देखी गई। नारी सम्मान योजना के पंजीयन शिविर में अपना पंजीयन कराने पहुंचे महिलाओं ने बताया कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस ने जो आश्वासन दिया है, उस आश्वासन के तहत हमें अपने घर चलाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इसी के चलते महिला सम्मान निधि का पंजीयन कराने पहुंची हैं।


इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि महिलाएं बड़ी संख्या में इस अभियान का समर्थन कर रहीं है। अब तक हजारों की संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि और 500 रसोई गैस सिलेंडर देने के सन्दर्भ में कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर पंजीयन करवा रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पंजीयन की बढ़ती संख्या को देख इस बार लग रहा है कि भ्रष्टाचार की सरकार को कांग्रेस जमीदोंज कर देगी। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजू राय, अमर राजपूत, गौरव वर्मा, विजय वर्मा, विश्वदीप सिंह चौहान, इकरार खान, मोहन अहिरवार समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्टर : शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS,  टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें