Shivraj Cabinet: चुनावी साल में नेताओं की जेब भरी! शिवराज सरकार के 6 फैसलों में बढ़ी जनप्रतिनिधियों की सैलरी

Advertisement

(भोपाल) मध्य प्रदेश में 3 महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शिवराज सरकार भरसक कोशिश कर रही है कि वो आम जनता को अपनी ओर खींचे रहे। हालांकि, कई बार ऐसा हो नहीं पाता आज हुई कैबिनेट की बैठक में ऐसा ही नजर आया है शिवराज कैबिनेट की बैठक में 6 फैसले किए गए इसमें दो सबसे खास रहे, जिसमें से एक की ही बड़ी चर्चा है वो है चुनावी साल में जनप्रतिनिधियों की सैलरी या मानदेय बढ़ोतरी सरकार ने जनपद और जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय बढ़ा दिया है।

जनपद, जिला पंचायत सदस्यों की सैलरी हाइक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ कैबिनेट बैठक में जनपद और जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है इसके अनुसार, अब जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय 4500 रुपये बढ़कर 13500 और जनपद सदस्य का मानदेय 1500 रुपए से बढ़कर 4500 किया गया है सरकार के इस फैसले से जिला पंचायत के 771 और जनपद के 6145 प्रतिनिधियों का लाभ होगा।

पेंशनर्स का डीआर बढ़ा

कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पेंशनर्स को रोहत दी है उनके डीआर में बढ़ोतरी की गई है फैसले के अनुसार, सातवें वेतनमान वालों को 42% और जो छठवें वेतनमान वालों को अब 221% की बढ़ोतरी के साथ डीआर लाभ दिया जाएगा. ये जुलाई 2023 से लागू होगा।

जनप्रतिनिधियों की सैलरी क्यों बढ़ी

चूंकी अभी चुनाव होने हैं और सरकार का पक्ष लेकर स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधी ही जनता के पास जाने वाले हैं. ऐसे में शिवराज सरकार ने आम जनता को साधने के लिए जनपद और जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें पंचायत चुनावों के रिजल्ट के समय बीजेपी के आला नेताओं के दावों के अनुसार, पंचायतों में ज्यादातर लोग बीजेपी समर्थित जीतकर आए हैं ऐसे में सरकार के फैसले को चुनावी साल में नेताओं की जेब भरने वाला बताया जा रहा है।

क्या-क्या फैसले हुए

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें