शासकीय महाविद्यालय बरही में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर दिलाई गई एकता एवं अखण्डता की शपथ
(कटनी) – शासकीय महाविद्यालय बरही मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी एवं समन्वयक भोज डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. अरविन्द सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा भारत की आजादी के लिए किए गए योगदान के बारे मे बताया गया। प्राचार्य त्रिपाठी द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को भारत की एकता, अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. के. के. निगम, डॉ मंजुलता साहू, डॉ शिवानी बर्मन, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, श्री मनीष मिश्रा, श्रीमती अनीता सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र तिवारी, डॉ रूपा शर्मा, श्री पवन दुबे, श्री अनुराग सोनी, पुष्पलता विश्वकर्मा, ऋषभ त्रिपाठी, संतोषी तिवारी, कृष्णपाल सिंह, कैश अंसारी, आशीष शर्मा तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

