कटनी जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस,कलेक्टर अवि प्रसाद ने किया ध्वजारोहण
(कटनी) – मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस समारोह बुधवार 1 नवम्बर को पूरे कटनी जिले में हर्षाेल्लास के वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय में कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर अवि प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान सहित देशभक्ति और प्रदेश की विशेषता को प्रदर्शित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम राकेश चौरसिया सहित विभाग प्रमुख अधिकारी और छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में ठीक 9.00 बजे कलेक्टर अवि प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।
समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मॉडल विद्यालय कटनी के छात्र यश चौरसिया द्वारा शास्त्री गायन ’राग भीम पलासी’ एवं महक विश्वकर्मा द्वारा बुंदेली लोकगीत की प्रस्तुति दी गई।
इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय कटनी की छात्रा खुशी शाक्य द्वारा म्यूजिक बेस्ड शास्त्रीय नृत्य एवं छात्रा रिमझिम बेन, मुस्कान, अंशिका पाण्डे, दृष्टि, भवना, वनिता द्वारा लोक नृत्य आज का दिन सोने को महाराज …….की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश के गायन के साथ हुआ।

