ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध पुलिस थाना कैमोर ने की ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही
(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.पी.मनोज केडिया एवम अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैमोर सुदेश कुमार द्वारा थाना स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग के दौरान 05 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 74,000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहगाँव रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बॉक्साइट, डस्ट व गिट्टी की ओवरलोडिंग करते 05 अलग अलग डंपरों पर ओवरलोडिंग की चालानी कार्यवाही कर कुल 74000/- रू समान शुल्क वसूल किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कैमोर सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक हुकुम सिंह, प्रभारी आरक्षक चंद्रभान विश्वकर्मा, आरक्षक विनोद एवम आरक्षक सौरभ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
(संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
