आंवला के अवैध परिवहन में लिप्त ट्रक से 10 हजार रुपए से अधिक की दाण्डिक मंडी शुल्क की हुई वसूली

Advertisement

(कटनी) –जिले में आंवला के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई है । कलेक्टर अवि प्रसाद के सख्त निर्देश है कि जिले में खाद्यान्न सहित अन्य उत्पादों के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाय। इसी उद्देश्य से जिले के नाकों में भी कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल को बैठाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

   कलेक्टर के निर्देश पर वाहनों से धान, गेहूं, बटरी, सहित अन्य वनोपज आदि का जिले में बाहरी व्यापारियों द्वारा अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आंवला का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक से 10 हजार 700रुपए  की दाण्डिक मंडी शुल्क की राशि वसूली गई।

            आंवला का अवैध परिवहन करते वाहन क्रमांक यूपी 70 एल टी 3014 के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस  वाहन से एक ट्रक आंवला का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन पर कार्रवाई कर दांण्डिक मंडी शुल्क और समझौता शुल्क वसूल कर राशि जमा करायी गयी।

            इस कार्यवाही में जांच दल के रूप में कृषि उपज मंडी के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, अमित कुमार केशरवानी और हरिमोहन कौरव शामिल रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें