मैहर जिले के गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Advertisement

(मैहर) मैहर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सभी जनपद पंचायतों में किया जा रहा है। मैहर विकासखंड अंतर्गत शनिवार को ग्राम भेड़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक श्रीकांत चतुवेर्दी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। नरौरा, उमरी फिफरी, तिलौरा, भेडा, देवरा, अमरपाटन विकासखंड अंतर्गत कोतर, जमुना तथा रामनगर विकासखंड अंतर्गत न्यू गंगासागर और गिधैला में विकसित भारत संकल्प यात्रा ने भ्रमण किया। शासन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रायें निकालकर पात्र व्यक्ति और गरीबों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया जा रहा है। यात्रा के दौरान संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई गई। रामनगर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गंगासागर में आयोजित विकसित भारत संकलप यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने किसानों को मृदा परीक्षण के सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण भी किया। अमरपाटन के ग्राम ताला में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्षत सुस्मिता सिंह भी शामिल हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें