कुंडम के जैतपुरी में संपन्न हुआ पीएम जनमन कार्यक्रम
(जबलपुर) प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत 15 जनवरी को कुंडम के जैतपुरी में कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, आदिवासी नृत्य, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत किये गये। पीएम जनमन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्भोदन एवं हितग्राहियों से संवाद का सीधा प्रसारण लोगों द्वारा देखा व सुना गया। इस अवसर पर जैतपुरी एवं आसपास के ग्रामों के बैगा समुदाय के हितग्राही व्यक्तियों बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। जिन्हे उज्जवला, आयुष्मान, जाति प्रमाणपत्र,पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाये गये थे।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री संतोष बरकड़े,पूर्व विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी, श्री रानू तिवारी,श्री सतेन्द्र धुर्वे, जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, एसी ट्राइबल श्री नीलेश रघुवंशी सीईओ जनपद श्री पी.एल.यादव एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
