वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार

18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकीं छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस बनाकर उन्हें सुपुर्द किए शासकीय पी.जी. कॉलेज मुरैना में लर्निंग लायसेंस शिविर का हुआ आयोजन

(मुरैना) परिवहन, पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है। मुरैना जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में मंगलवार को शासकीय पी.जी. कॉलेज में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार, यातायात सूबेदार श्री गजेन्द्र सिंह परिहार, पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक अरोड़ा, श्री आर.एस. किरार की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार ने वाहन संचालन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने वाहन संचालन के समय रखे जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया। इस दौरान ऑनलाइन लाईसेंस का आवेदन कैसे करें, इस बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम में यातायत सूबेदार श्री गजेन्द्र परिहार ने ट्रैफिक सिग्नल, रोड़ साइन आदि के संबंध में जानकारी दी। शिविर के दौरान 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं के मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस बनाकर उन्हे सुपुर्द किए। सभी छात्राओं से अपील की, कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। आवश्यक दस्तावेजों को साथ रखने के उपरान्त ही वाहन चलायें, जिससे वाहन चलाते समय होने वाली असुविधाओं, दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें