अयोध्या धाम में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए चलाया गया घर घर अक्षत आमंत्रण संपर्क अभियान

(कैमोर)  कैमोर नगर जिला कटनी में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए घर घर अक्षत आमंत्रण संपर्क अभियान चलाया गया।

इस अभियान में सभी राम भक्त, विविध संगठनों के प्रतिनिधि, माताएं, बहनें, बच्चे एवं बुर्जुगों द्वारा बड़ी खुशी के साथ हर घर, घर घर आमंत्रण में कैमोर के वार्ड न. 1 से वार्ड न. 15 तक घर घर में पहुंचकर राम भक्तों को अक्षत भेंटकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में २२ जनवरी २०२४ को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रण दिया गया।


अपने वार्ड के समीप मंदिर में दिनांक 22 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से भजन, कीर्तन, भंडारा एवं एलईडी टी वी से लाइव प्रसारण देखने हेतु भी आमंत्रित किया गया और शाम के समय घर मे दीपावली जैसा कार्यक्रम, दीप जलाना , झालर लगाना आदि की जानकारी दी गई।

 

सभी राम भक्तों में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारो तरफ खुशी का माहौल छाया हुआ है। अक्षत कार्यक्रम में नारी शक्ति का विशेष सहयोग रहा।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
 RPKP INDIA NEWS
             कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें