बंजारी खजुरा मार्ग पर जंगल में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंजारी खजुरा मार्ग पर स्थित जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी खबर चरवाहे ने लाश देखकर गांव में दी। लाश ग्राम धनवाही निवासी रमाकांत पटेल पिता कृष्ण कुमार पटेल 24 वर्ष की बताई जा रही है। जानकारी लगते ही विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने सहायक उप निरीक्षक जयराम साकेत, आरक्षक पप्पू प्रजापति, अंजनी कुमार सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एस पी के निर्देशन में पंचनामा आदि की कार्रवाई की। पुलिस ने एफ एस एल टीम की मदद भी ली। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टा युवक की आंख में चोट के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर उक्त युवक की बिना नंबर की मोटरसाइकिल घटना स्थल से लगभग 200 मी0 दूर सड़क के किनारे खड़ी मिली है।युवक की निशक्त होने के उपरांत परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। और युवक की हत्या के आरोप लगाए हैं। पिता के अनुसार रमाकांत की ससुराल विजयराघवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवसरी इंदौर मे है। सोमवार को लगभग 10:00 बजे वह अपनी बाइक से विजयराघवगढ़ आया था। उसके उपरांत मंगलवार की सुबह उसकी लाश जंगल में पाई गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष द्वारा हत्या कराये जाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल युवक की हत्या किसने की इसके पीछे की वजह क्या थी यह सारे सवाल अभी तक पहेली बने हुए हैं जिन्हें सुलझाने में पुलिस स्टॉप जुटा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करते हुए पुलिस मर्ग कायम करके जांच में जुटी हुई है।
