भू माफियाओ द्वारा शासकीय भूमि में कब्जा करने की रची गई साजिश
(विजयराघवगढ़) जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी मझगवा में खसरा नंबर 06 रखवा एक हेक्टर उक्त भूमि शासकीय मद में दर्ज है जिसे ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक उपयोग हेतु सुरक्षित रखा गया है किंतु भूमाफियाओं द्वारा रातों-रात नीव खुदाई कर पत्थर की दीवार बनाकर कब्जा किया जा है। इसकी लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ को दी गई है किंतु शायद शिकायत में कोई ध्यान न देकर मामला ठंडे बस्ते में रख दिया गया है। फलस्वरुप भूमाफियाओं की मनमानी से रातों-रात कब्जा हो सकता है।

कलेक्टर महोदय से अपेक्षा है की सार्वजनिक उपयोग हेतु सुरक्षित शासकीय भूमि में हो रहे अतिक्रमण में रोक लगाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए जाएं ताकि ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि सार्वजनिक हित में सुरक्षित रहे।
