राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं ब्रह्मदेव समाज कैमोर के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत विद्यालय के छात्रों को कंबल वितरित
(विजयराघवगढ) श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को भीषण ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं ब्रह्मदेव समाज कैमोर के संयुक्त तत्वावधान में महिला मंडल की प्रमुख प्रतिभा मिश्रा, माधुरी तिवारी, मीनाक्षी चतुर्वेदी, सुषमा शुक्ला, डॉ कुसुम त्रिवेदी, राखी सिंह, नीतू पांडेय, सीमा पांडेय, सुभद्रा शुक्ला द्वारा कंबलों का वितरण किया गया।
भविष्य में छात्रों के सुचारु शिक्षण के लिए तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प भी लिया। छात्रों ने स्वस्ति वाचन करते हुए महिला मंडल के सदस्यों का स्वागत वंदन किया। आपके इस स्तुत्य कार्य के लिए संस्था के प्रबंधक पं जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पं प्रमोद मिश्रा, डॉ अनिल मिश्रा, विमलेन्दु पयासी, अरुण मिश्रा, अनिल शर्मा, मदनलाल ग्रोवर, अरविन्द बडगैयां, रामनारायण गर्ग, डॉ जी पी पाठक, ओ पी तिवारी, मनोज गुप्ता, विपिन सोनी, लक्ष्मण पांडेय, माधुरी मिश्रा, श्यामलाल नामदेव, जमुना गुप्ता, सुरेन्द्र त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, एम एल नामदेव, लक्ष्मण यादव, अजीत पांडेय, अशोक गुप्ता, तारा सिंह, संतोष मिश्रा, वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया, आचार्य पं कृष्णदास पांडेय, ऋषिकेश मिश्रा, पं रामावतार त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, राजेश गर्ग, पत्रकार पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने आभार व्यक्त किया है।
