विजयराघवगढ़ में लोगों का आवागमन हुआ दुश्वार
(विजयराघवगढ़) नगर परिषद क्षेत्र में यहां भारी वाहनों का आवागमन प्रातः से शाम तक लगातार बना रहता है चाहे वह स्कूल टाइम हो या अन्य किसी भी टाइम में भारी वाहन की धमा चौकड़ी से लोगों का आवागमन दुश्वार हो चुका है। एक ओर प्रातः से ही नगर के बीचो बीच मेंन बाजार से मुख्य मार्ग मे जहां भारी वाहनो के आवागमन से आवाग्मन वाधित होता है जिसमे चाहे स्कूल वाहन हो या चाहे सीरियस मरीज वाले एम्बूलेंस वाहन हो, भारी वाहनो के कारण घन्टो जाम की स्थिति निर्मित रहती है। एक ओर सड़क के दोनों किनारो पर दूकानों का सामान, दोपहिया व चार पहिया वाहन, वही दूसरी ओर भवन निर्माण सामग्री से भी आवागमन बाधित होता है।
स्थानीय प्रशासन की अनदेखी
ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से आवागमन में होने वाली समस्या से निजात पाने स्थानीय जन मानस द्वारा चाहे नगर परिषद कार्यालय हो या शांति समिति की बैठक हो, अनेको बार प्रशासन से माग की जा चुकी है किन्तु मामला शिफर रहा। कार्यालयों में बैठे अधिकारियो की ब्यस्त दिन चर्या में जनहित का ध्यान नही दिया जाता। वही उक्त अनदेखी से कार्यालय की आय का भी खुलेआम नुकसान हो रहा है।जिसे समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को सजग किया जाता है किन्तु न जाने क्यों अनदेखी कर दी जातीहै ?
जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया जाय।
