मुख्यमंत्री का ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत
(सतना) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के चित्रकूट प्रवास के दौरान चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर विश्वविद्यालयीन स्टाफ और कुलपति प्रो. भरत मिश्रा एवं छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ जयप्रकाश शुक्ल ने विश्वविद्यालय की पत्रिका ग्रामोदय संदेश के श्रीरामचंद्र पथ गमन विशेषांक की प्रति मुख्यमंत्री डॉ यादव को भेंट की
