बंद पड़ी खदानो के पानी को उपचारित कर प्रयोग हेतु कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
बंद पड़ी खदानो के पानी को उपचारित कर प्रयोग हेतु कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
अनूपपुर 30 सितम्बर 2019
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बंद पड़ी एसईसीएल की खदानो में उपलब्ध पानी को उपचारित कर प्रयोग मेन लाने हेतु पूर्व मेन दिए गए निर्देश पर की गयी कार्यवाही की कार्यपालन यंत्री पीएचई से जानकारी प्राप्त की। कार्यपालन यंत्री पीएचई ने बताया कि एसईसीएल के अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वे किया जा चुका है एवं एसईसीएल द्वारा बिजुरी जमुना के समीप बंद पड़ी खदानो के जल को फ़िल्टर प्लांट द्वारा उपचारित करने की सहमति दी गयी है। उक्त जल को सम्बंधित नगरीय निकाय एवं पीएचई के द्वारा उपयुक्त पाए जाने पर नगरीय निकायों मे प्रदाय हेतु शीघ्र कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।
