कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ कैमोर द्वारा कार्यकर्त्ता नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री श्री कमलेश पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न

(कैमोर) कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ कैमोर द्वारा कार्यकर्त्ता नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री श्री कमलेश पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में अत्यंत धूमधाम एवम हर्षोल्लास के साथ वर्क्स कैंटीन में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ के कानूनी सलाहकार एडवोकेट के पी तिवारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक जिला कटनी राजेश पटेल, कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, महामंत्री विनोद मिश्रा, मंत्री निरंजन तिवारी, संगठन मंत्री आलोक दुबे, कोषाध्यक्ष मन मोहन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश द्विवेदी, गुरुदीप सिंह बेदी, दिलराज कुमार राय , सी पी तिवारी, रामनरेश तिवारी, रवि रंजन परौहा, कामता प्रसाद गौतम, संस्था के सभी सम्माननीय सदस्यगण सतीश विश्वकर्मा, दीपक तिवारी , सलीम अंसारी , प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र कुमार तिवारी, शत्रुजीत सिंह, मांगीलाल चौहान , अरविंद पटेल, रमेश केवट, मनीष जोसेफ, राम सिंगर सोनी, कोमल प्रसाद साहू, धनराज राठौड़ , भारत कुमार , वाहिद मोहम्मद अब्बास, अरविंद कुमार सिंह, श्रीकांत गुप्ता, अकबर पटेल, बाबा पटेल, संदीप पुजारी , बसंत विश्वकर्मा , उदय केवट, मनोज चतुर्वेदी, जयंत कुमार कवाली, रविचंद्रन भंडारी, अजय कुमार पांडे, शशिकांत तिवारी, राहुल गुप्ता, एस एन चटर्जी जी, चरण सिंह, चार्ल्स बेनेट ,धीरज बर्मन , वायु नंदन चौहान ,मोहन शुक्ला , अखिलेश पांडे, मनोज चतुर्वेदी , विष्णु चतुर्वेदी, देवेंद्र साहू , वीरेंद्र राजपूत , हनुमान शुक्ला ,अब्दुल नसीम खान , विष्णु कांत तिवारी, राहुल दाहिया ,महेश दाहिया, अखिलेश गौतम, नरेश कुमार गोचर आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ताओ के साथ पत्रकार संतोष प्रसाद तिवारी, आरिफ खान, संत शरण सिंह आदि की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के आयोजन से संघ के सदस्यों में नई उमंग एवम उत्साह के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग द्विवेदी एवम आभार प्रदर्शन सी पी तिवारी द्वारा किया गया।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
            कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें