विद्यालय के विभिन्न विधाओं में प्रतिभावान व विजेता छात्र छात्राओ को किया गया पुरुस्कृत
अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
(कैमोर) कैमोर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के विभिन्न विधाओं में प्रतिभावान व विजेता प्रतिभागियों को शानदार पुरुस्कारों व प्रमाण-पत्रों से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में नगर परिषद कैमोर की लोकप्रिय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य और कर कमलों से नवाजा गया।

इसी क्रम में कर्मठ , प्रगतिशील व विचारक विद्यालय के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के हाथों भी मेधावी छात्र\छात्राऐं पुरुस्कृत हुए।
वहीं विद्यालय के नीति-निर्देशक व सचिव श्रीमान डी पी बढ़ोलिया , उपाध्यक्ष श्रीमती डा. शिवानी बड़गैंया, प्राचार्य श्रीमान पी प्रकाश नेमा ने भी नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरुस्कृत कर उन्हे अभिभूत किया।

लगभग 500 बच्चों के हाथों में पुरुस्कार देख पुरुस्कार स्वयं पुरुस्कृत होते दिख रहे थे।
अतिथी द्वय ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी आसन्न परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाऐं दी।

विद्यालय प्रबंधन ने नगर की प्रथम नागरिक होने के नाते मुख्य अतिथी को विद्यालय की पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए एक नये बोर विद्यालय में कराकर मोटर पंप व पाइपलाइन के लिए मांग पत्र दिया जिसे बड़ी सहजता और विनम्रता के स्वीकार कर इसे शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने का जेन्टिल प्रॉमिस व घोषणा श्रीमती शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि के हाथों विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस सी पटैल, श्रीमती अभिलाषा मिश्रा, अनुज गुप्ता, कुमारी वन्दना चौहान, श्रीमती वर्षा सोनी को बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं विद्यालय के भूतपूर्व छात्र श्रीमान प्रवीण शर्मा जो अमेरिका में तकनीकी कंसल्लटेंट, विशेषज्ञ हैं ने 10 लाख रुपये देकर इस वर्ष से छात्र/शिक्षक कल्याणार्थ छात्रवृत्ति घोषित की थी जिसे 18 योग्य छात्र/छात्राओं में मुख्य अतिथि द्वारा वितरित की गई।
पुरुस्कार वितरण समारोह के प्रारंभ में अतिथियों को विद्यालय की ओर से पुष्प गुच्छों से स्वागत वन्दन किया और अंत में सभी का आभार व्यक्त कर गरिमामयी कार्यक्रम का समापन हुआ।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
