महाकाल की सवारी में हिन्दुओं की विराट संख्या लाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

मातृशक्ति पीला चांवल दे कर माताओं बहनों और सभी को उपस्थित होने का आग्रह करेगी

(जबलपुर)  सदर काली माई मंदिर सिद्ध पीठ प्रांगण में जय महाकाल संघ की योजना बैठक संपन्न हुई जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर त्रिदिवसीय शिवकथा एवं महाकाल की विराट सवारी में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित होने प्रयास करेंगे जिसके लिए मातृशक्ति हिन्दू घरों में पीला चांवल दे कर माताओं बहनों और सभी को उपस्थित होने आग्रह करेंगे।

जय महाकाल संघ के संस्थापक अध्यक्ष पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ने ही लगभग 400 से अधिक कार्यकर्ताओं की जम्बो कार्यकारिणी घोषित की गई है जिसमें लगभग 21 व्यवस्था समितियों का गठन किया गया है जिसमें 1महामंत्री, 5 मंत्री, 1 संयोजक और 5 सहसंयोजक नियुक्त किए गए है। साथ ही मातृशक्ति भक्त समिति का भी गठन किया गया, जो तन मन धन से सहयोग करने तत्पर हैं।

सभी ने 4 से 6 मार्च 2024 तक शिवकथा में दोपहर 3 से 6 बजे तक खम्बताल मार्केट के सामने सदर केंट जबलपुर में आमंत्रित करने योजना बनाई और 7 मार्च 2024 गुरुवार शाम 5:00 बजे महाकाल की विराट सवारी शोभायात्रा में सम्मिलित होने चर्चा की।

 

 

इस योजना बैठक में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, देव नामदेव, आकाश मलिक, विकास भरद्वाज, ब्रह्मानंद दुबे, रोशन गौतेल, वीरेंद्र साहू, सोनू कटारिया, अर्जुन बैन, प्रभु कुमार, पप्पू राव, शक्ति सिंह, जयदीप छपेल, आकाश भरद्वाज, आशीष श्रीवास्तव, नितिन नामदेव, पंकज गुप्ता, दिनेश दिक्षित, सुमित यादव, विक्रम सिंह, बंटी बर्मन, नितिन यादव, एड आशुतोष गुप्ता, प्रशांत ओटवानी, राजकुमार रजक, राजेंद्र गोसाईं, दीपांशु गुप्ता, दीपक पटेल, अभिलाष पराग, नितेश ठाकुर, आकाश काले, संजय शुक्ला, विकास सराठे, शुभ तिवारी, श्रेयांस गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें