सायना महाविद्यालय कटनी में हुआ फैशन शो का शानदार प्रदर्शन, रेड हाउस को हराकर येलो हाउस की महिला क्रिकेट टीम ने प्राप्त की विजय
(कटनी) सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी में आयोजित फेसचुरल्स 2024 के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के रेड हाउस और येलो हाउस के बीच प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें रेड हाउस विजय रही।

इसके पश्चात फैशन शो का शानदार आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं ने भारत देश की विशेष वेशभूषा में तैयार होकर फैशन शो में अपनी प्रस्तुति दी जिसमें त्रतिका जुगल व नयन चौरसिया विजेता रहे, वहीं कैरम में संजुल व अनिकेत राय विजेता रहे। महिला वर्ग में रेड हाउस की कोमल वरयानी विजेता रही। रस्सा कसी में रस्सा खींच में रेड हाउस के छात्र व येलो हाउस की छात्राएं विजेता रही। अंत मे महिला क्रिकेट टीम का आयोजन किया गया जिसमें रेड हाउस को हराकर येलो हाउस ने शानदार विजय प्राप्त की। केश सज्जा में शहजादी याशमीन, रील्स में त्रतिका और आकांक्षा मीरचंदानी, सेल्फी में अनिकेत राय, संध्या सिंह, मुस्कान वंशकार विजेता रही।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व निर्णायक के रूप में श्रीमती मनीषा कपूर, श्रीमती पूजा खरे, श्रीमती शैफाली कटारे उपस्थित हुई। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रमाणपत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. सी.ए. लियोनी, प्रो.आर. अबिरामी, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. प्रकाश बारी, श्री अरुण उरमलिया, श्री शरद यादव, श्री हीरालाल केवट, सुश्री मेघना ओटवानी कु.साक्षी कटारिया, श्रीमती शालिनी शर्मा, कु.आयुषी त्रिपाठी, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्री विशाल मोंगा,कु.वर्षा नामदेव, श्री रामजी गुप्ता, प्रशांत सोनी व समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थित रहे
✍️ (सचिन यादव)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
