फटाका फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मृतक परिवारों को पंद्रह पंद्रह लाख की राशि स्थानांतरित आदेश जारी

कलेक्टर आदित्य सिंह व्दारा चेक राशि के चेक वितरित किए गए

(हरदा) एनजीटी के प्रकरण अनुसार फटाका ब्लास्ट मामले में मृत्यु होने पश्चात आश्रित परिवार सर्वश्री रजिया बाई के पति मोबीन खान की मृत्यु होने पर उनके खाते में 15 लख रुपए एवं सुश्री नेहा चंदेल के पिता एवं माता के निधन पर उनके खाते में 30 लाख रुपए जमा करने के लिए जिला कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा आदेश जारी किए गए हैं जिसके चलते डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे द्वारा भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उपरोक्त राशि संबंधित परिवारों के खाते में जमा करने का कष्ट करें।

मालूम हो कि 6 फरवरी को हुए फटाका ब्लास्ट में कई लोगों की जान चली गई थी जिनके आश्रित परिवारों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभिक रूप से त्वरित सवा लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी तब 50 एनजीटी के आदेश अनुसार फटाका ब्लास्ट मामले में आरोपी अग्रवाल की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए थे इसके पश्चात जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उपरोक्त संपत्ति को कुर्की कर आगामी 18 मार्च तक नीलाम की जाएगी तब तक जिला प्रशासन द्वारा उपरोक्त राशि संबंधित खातों में स्थानांतरित करने के आदेश पारित किए गए हैं पिछले 6 दिनों से अपनी मांगों को लेकर घंटाघर चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे आश्रित परिवारों को न्याय मिलता नजर आ रहा है ।

समाजसेवीका सुश्री अवनी बंसल के नेतृत्व में लगातार जारी धरना प्रदर्शन में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया था एवं अपनी मांगों को लेकर अडिग नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर जिला कलेक्टर द्वारा पत्रकार वार्ता के माध्यम से आश्रित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए तुरंत कार्रवाई कर न्याय दिलाया गया है। कलेक्टर आदित्य सिंह व्दारा स्थानीय आईटीआई तथा होली फेथ स्कूल के पास चेक राशि के चेक वितरित किए गए हैं।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
             हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें