ई.एफ.ए.पं.रविशंकर शुक्ल शा.कन्या विद्यालय में हुआ प्रश्न-पत्र वितरण का कार्य सम्पन्न

“6 मार्च 2024 से होंगी कक्षा 9वीं एवं 11वी की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ“

(सागर)  ई.एफ.ए.पं. रविशंकर शुक्ल शा.क. उ. मा.वि.सागर में सागर जिले के अंतर्गत आने वाले 11 ब्लाकों के 325 हाई स्कूल/ हाई सेकेण्डरी संस्थाओं की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की 6 मार्च से प्रारंभ होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए के प्रश्न-पत्र वितरण का कार्य समन्वय संस्था के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। प्रभारी शिक्षिका श्रीमती मालनी जैन द्वारा संस्थाओं के बीजक मिलान का कार्य किया गया एवं ब्लांक वार सामग्री वितरण की व्यवस्था की गयी। गोपनीय सामग्री के प्रभारी शिक्षक मो हुसैन एवं श्री राजू अहिरवार, श्री संदीप राय, श्री करन पटैल आदि ने प्रश्न-पत्रों के सुव्यवस्थित वितरण में विशेष भूमिका निभाई जिसमें सागर की 62, रहली 36, राहतगढ़ 33, बंडा 31, शाहगढ़ 29 बीना 31, खुरई 27. जैसीनगर 14, देवरी 20, केसली 18 और मालथोन की 24 संस्थाओं को प्रश्न-पत्र वितरित किये गये। परीक्षा संबंधी गोपनीय, संवेदनशील एवं अतिमहत्वपूर्ण कार्य का सफल सम्पादन संकुल के अन्य शिक्षकों एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा मध्याह्न 12 बजे से सायं काल 4 बजे तक किया गया। गोपनीय सामग्री वितरण में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि श्री हरिदत्त दुबे भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें