मैहर में गठित भाजपा जिला पदाधिकारियों की न्यू गठित टीम एक उच्च संगठित टीम का चयन सारगर्भित

सतना सांसद गणेश सिंह एवम मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने सभी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

(मैहर) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवम प्रदेश संगठन महामन्त्री हितानंद शर्मा , प्रदेश महामन्त्री संभागीय प्रभारी रणबीर रावत एवम मैहर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने की अनुशंसा मे जो मैहर जिला के सभी तहसीलों सभी लोगो को मिलाकर एक संतुलित टीम का जो गठन किया गया है वह वासत्व में एक परिपक्कव टीम है। सतना जिले के लोकप्रिय सांसद श्री गणेश सिंह एवम मैहर जिले के प्रथम कर्मठ विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने संगठन के इन सभी पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने के नेतृत्व मे जो गठन किया गया है वह सराहनीय है।

सांसद सतना एवम मैहर विधायक ने सभी नव नियुक्त भाजपा जिला के पदाधिकारियों को कोटि कोटि हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही मय जिलाध्यक्ष गठित टीम एकजुटता के साथ सभी सदस्यों एवम सभी जिले के भाजपा सदस्यों एक एक कार्यकर्ता को साथ लेकर केंद्र एवम राज्य सरकार की भाजपा की नीतियों को क्रियांवित् करेगी। “अब की बार 400 के पार”, “मोदी मेरा परिवार” , हर बूथ को मजबूत कर 370 वोट प्लस का लक्ष्य को लेकर पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों , योजनाओ से प्रभावित होकर भाजपा को अबकी बार 400 के पार के आकडो को लेकर केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमन्त्री के पद पर शोभायमान करेंगे।

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
               मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें