अबैध शराब बिक्री पर नही लग रही लगाम, खुले आम छलकते है जाम
(विजयराघवगढ़) लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावी है वही आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना आवश्यक होते हुए भी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम धड़ल्ले से अवैध शराब विक्री का कार्य जारी है।
जानकारों की माने तो नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर अवैध शराब विक्रय का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब बेचने वालों पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। आबकारी विभाग को अबैध शराब बिक्री की जानकारी होने के बावजूद भी कार्यवाही के नाम पर केवल और केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। पूर्व में ग्राम पंचायत गुडेहा की महिलाओ द्वारा अबैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु एकत्र होकर बिरोध किया गया था जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर कुछ दिन मामला शांत रहने के बाद मामला ज्यो का त्यों समूचे क्षेत्र में और जोर पकड़ चुका है।अब तो ग्रामीण क्षेत्रो में अबैध शराब और धड़ल्ले से बिक्री होने लगी है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में शाम ढलते ही महिलाओं को घर से निकलना दूभर हो जाता है। आए दिन झगड़ा झंझटों की स्थिति निर्मित हो जाती है। तमाम शिकायत आने के बावजूद भी अबैध शराब बिक्री पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस विषय पर जिला आबकारी अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से जन अपेक्षा है कि अवैध शराब बिक्री परअबिलम्ब करवाई करने की आदेश हो।
