विजयराघवगढ़ विधानसभा में आयोजित किया गया वृद्धजन मतदाता सम्मान कार्यक्रम

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन द्वारा किया गया 97 वर्षीय मतदाता अवध गोस्वामी का सम्मान

(विजयराघवगढ़) विधानसभा विजयराघवगढ़ अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृद्धजन मतदाता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत देवसरी इंदौर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ ब्रतेश जैन द्वारा 97 वर्ष के मतदाता श्री अवध गोस्वामी का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीण मतदाताओं सरपंच, सचिव सहित युवा मतदाताओं की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें