राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मैहर आगमन पर किया गया स्वागत

(मैहर) माँ शारदे की धार्मिक नगरी मैहर मे गत दिवस राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पटेल का आगमन हुआ। वह अपने परिवार सहित माता के दर्शन किये। माता शारदे से संपूर्ण भारत वर्ष के लोगो के जन कल्याण एवम सभी पत्रकार गणों पर साहित्य का आशीर्वाद बना रहे ऐसी कामना जगत जननी माता शारदे से की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा एवम मैहर जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर, संभागीय उपाध्यक्ष दीपक सोनी, सुदृशन न्यूज के सवाददाता मुकेश श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का माता शारदे की चुनरी, श्री फल पुष्पों से स्वागत वन्दन किया गया। इस स्वागत सम्मान मे प्रमुख रूप से आरती पटेल, उपदेश वर्मा, रोहित चतुर्वेदी, सोम्मया उपदेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बैठक चर्चा मे बताया की हम सभी कलमकारो को लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ के महत्त्व दायित्व को समझना होगा। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और हम सभी को समाज मे जन्म लेना है एवम मृत्यू को प्राप्त करना है। इस हेतु हम सभी भारत राष्टृ के कलमकार अपने पत्रकार रूपी गरिमा को समझे चाहे वह प्रिंट मिडिया हो अथवा इलेक्ट्राणिक् चैनल, सभी को एक जुटता से कार्य करना होगा। क्योकि संगठन मे बल होता है। मनुष्य का दिमाग एक कंप्यूटर की भाँति होता है जो खुला रहने पर ही कार्य करता है। कलाम साहब ने मीडिया को लोकतन्त्र का चौकीदार कहा था। अर्थात हम सभी देश की समस्त गतिविधियों मे नजर रखते है। हम सभी सकारात्मक दृष्टि से कार्य करे। आज मैहर आने पर उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा जी एवं जिलाध्यक्ष मैहर के प्रति इस स्वागत के लिए सादर आभार प्रकट किया। निश्चित ही माता शारदे माता के दरबार से कोई निराश नही होता है। पत्रकार भवन निर्माण के संदर्भ मे उन्होंने कहा की जल्द ही इस संदर्भ मे शीर्ष नेतृत्व से बात कर कार्य को गति दी जायेगी। निश्चित ही आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आगमन से मैहर की धरा के संपूर्ण कलम कार गौरांवित् हो गए। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को कोटि कोटि शुभकामनाएं प्रदान की।

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
             मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें