चुनाव का पर्व देश का गर्व द वाल ऑफ़ डेमोक्रेसी में की गई मतदाता जागरूकता के लिए चित्रकारी
चुनाव का पर्व देश का गर्व द वाल ऑफ़ डेमोक्रेसी में की गई मतदाता जागरूकता के लिए चित्रकारी
(कटनी)कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में लोकतंत्र की दीवार थीम पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को द वॉल ऑफ डेमोक्रेसी थीम पर जिला पंचायत कार्यालय की दीवार में वॉल पेंटिंग की गई। इसी कड़ी में स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मृगेन्द्र सिंह एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तेजसिंह केशवाल के नेतृत्व एवं विकासखण्ड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा के समन्वय से रविवार को आयोजित वाल पेंटिंग प्रतियोगिता के दौरान बीएसडब्लयू एवं एमएसडब्लयू मे अध्ययनरत छात्र’ छात्राओं द्वारा जिला पंचायत कार्यालय की दीवार पर आर्कषक चित्रकारी के माध्यम से मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करनें हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करनें तथा इस हेतु अपने आसपडोस के लोगों को प्रेरित करने का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान सीएमसीएलडीपी की परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा।
