जिला संयोजक भाजपा कानून एवम विधिक कार्य विभाग के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने की मतदान की अपील
आपका एक मत देश की दशा और दिशा तय करता है : जगदीप प्रकाश टीटू जिला संयोजक
(जबलपुर) जगदीप प्रकाश टीटू जिला संयोजक भाजपा कानून एवम् विधिक कार्य विभाग के नेतृत्व में आज अधिवक्ताओं ने सभी से मतदान करने की अपील की। देश में अठारहवा लोक सभा चुनाव का प्रथम चरण 19 अप्रैल को प्रारंभ होने जा रहा है। जगदीप प्रकाश टीटू ने बताया की यह देश का अब तक का सबसे बड़ा लोक सभा चुनाव है ओर निर्वाचन आयोग अपनी पूरी ताकत इस चुनाव की तैयारियों में झोंक दी है। शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी रात दिन से अपने स्वास्थ्य सुविधा को छोड़ कर चुनाव कार्य में मुस्तेदी से लगे हुए है।
जगदीप प्रकाश और सभी अधिवक्ताओं ने सभी से अपील करते हुए कहा की आपका एक मत देश की दशा और दिशा तय करता है। अपने मत की कीमत जाने और मतदान वाले दिन अपने मत के अधिकार का पूरा उपयोग अवश्य करे।
मतदान की अपील के लिए अधिवक्ता सुधीर नायक , आर के सिंह सैनी, संपूर्ण तिवारी, प्रमोद चौबे, बृजेंद्र सिंह बघेल, आदित्य सिंह, विभा पाठक, पृथ्वी सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, विनय भूषण तिवारी, हेमलता क्षत्रिय, दीपक शर्मा, सुनीता सूद, परमिंदर लांबा, संतोष जोशी, प्रहलाद चौधरी, अरविंद साहू, राणा भट्टाचार्य, सूरज चौधरी, संदल वाजपेई, परमानंद सिंह सहित बहुत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
